फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanak in high school and Nirmaya became district topper in Inter

हाईस्कूल में कनक और इंटर में निर्मय बने जिला टॉपर

Sun, 19 Jun 2022 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Kanak in high school and Nirmaya became district topper in Inter
फोटो नंबर 64-इंटरमीडियट मेंमीरानपुर कटरा निवासी टॉपर निर्मय सिंह - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हाईस्कूल में तिलहर के सरला देवी इंटर कॉलेज की छात्रा कनक यादव 95.33 प्रतिशत अंक पाकर जिले की टॉपर बनीं हैं। इसी तरह इंटरमीडियट में कटरा के आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्र निर्मय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दीपांश अवस्थी 568 नंबर हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं आचार्य राममोहन राय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलालाबाद की छात्रा अनुष्का गुप्ता ने 564 नंबर प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। दीपांश को 94.67 प्रतिशत अंक मिले। वहीं सिर्फ चार नंबर कम रहने से अनुष्का 94 प्रतिशत तक पहुंच सकीं।
विज्ञापन

इंटर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तिलहर के छात्र अखंड प्रताप सिंह ने 450 अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा में भी टॉप किया था। अखंड प्रताप को 90 प्रतिशत अंक मिले हैं। कई साल के बाद एक बार फिर से राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर के छात्र सक्षम सक्सेना ने टॉप-थ्री में जगह बनाई है। सक्षम को पांच सौ में से 444 नंबर मिले हैं। 88.80 प्रतिशत नंबर के साथ सक्षम जिले में तीसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15.44 प्रतिशत छात्रों के चेहरे लटके
बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 84.56 प्रतिशत रहा है। इसमें 81.23 प्रतिशत छात्र और 89.46 प्रतिशत छात्राओं ने बाजी मारी है। जिले के जारी परीक्षा परिणाम में 15.44 परीक्षार्थियों का कोई नतीजा नहीं निकला। डीआईओएस एसएस यादव ने बताया कि कुछ छात्रों के परीक्षा परिणाम रोक दिए गए हैं, जबकि कुछ फेल हो गए हैं।

हाई स्कूल में  जिले में टॉप करने वाली सरला देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज तिलहर की  छात्रा कनक याद?

हाई स्कूल में जिले में टॉप करने वाली सरला देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज तिलहर की छात्रा कनक याद?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed