{"_id":"31d8fea75a375c961ee71181bb69ef14","slug":"kalktret-turned-out-awareness-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट से निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट से निकली जागरूकता रैली
शाहजहापुर।
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में मिशन इंद्रधनुष क्रियान्वयन और जागरूकता के लिए जिला स्तरीय रैली कलक्ट्रेट से निकाली गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन कोर, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं गणमान्यों ने भाग लिया। सात जानलेवा बीमारियों से मुक्त करने का संदेश देने के लिए नारे लिखी तख्तियां लेकर जागरूक किया गया। रैली अंटा चौराहा होती हुई पुराने जिला अस्पताल में खत्म हुई। इसके बाद गोष्ठी हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जाकर दो वर्ष के सभी छूटे हुए बच्चों को टीके अवश्य लगाएं, जिससे शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। साथ ही गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण तथा आयरन की गोली अवश्य दें।
फ्लॉप रही मिशन इंद्रधनुष की मीडिया कार्यशाला
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत दो वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कर उन्हें बीमारियों से मुक्त रखने के लिए मिशन इंद्रधनुष नाम से अभियान चलाया जा रहा है। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पुराने जिला अस्पताल में शुक्रवार को जिलास्तरीय मीडिया कार्यशाला होनी थी। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली कार्यशाला सवा दो बजे तक शुरू नहीं हो सकी, क्योंकि कार्यशाला में अधिकांश विभागीय अधिकारी ही नहीं पहुंचे। कुछ अधिकारी पहुंचे भी तो वहां अव्यवस्थाएं देख लौट गए। बाद में कार्यशाला की सीएमओ ऑफिस में रस्म अदायगी की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी लक्ष्मण सिंह और यूनिसेफ की डीएमसी उदा जाहिरा मौजूद रहीं। जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी राजेश भटनागर का कहना है कि कार्यशाला दोपहर में ढाई बजे ही संपन्न हो गई थी।
इसलिए होनी थी कार्यशाला
डॉक्टरों के मुताबिक दो वर्ष तक के बच्चों को तपेदिक, काली खांसी, गलाघोंटू, टिटनेस, खसरा, हेपेटाइटिस-बी, दिमागी बुखार, पोलियो के टीके सात से 13 जून तक लगाए जाएंगे, जिससे बच्चों को बीमारी से मुक्त रखा जा सके। नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक दी जाएगी। साथ ही दो से पांच वर्ष तक के बच्चों को बूस्टर डोज दिया जाएगा। इसके लिए जिले में करीब 2000 बूथ या सत्र लगाए जाएंगे।