फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jump in river

गर्रा नदी में पुल से कूद गया युवक, गोताखोरों को नहीं मिला

Tue, 07 Sep 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
jump in river
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके में स्थित गर्रा पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। आसपास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुला कर उसकी तलाश शुरू कराई। नदी का बहाव तेज होने के कारण अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। उसके बारे में पुलिस जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब सात बजे लगभग 40 वर्षीय युवक गर्रा पुल पर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह कुछ देर पुल की पटरी पर बैठा रहा। काफी परेशान प्रतीत हो रहा था। इसके बाद अचानक रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने तुरंत राजघाट पुलिस चौकी पर जाकर मामले की जानकारी दी। सूचना पर चौकी प्रभारी प्रीति पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर आ गईं। उन्होंने घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की। इसके बाद गोताखोर बुलवा कर व्यक्ति की तलाश शुरू कराई। करीब एक घंटे तक गोताखोरों ने नदी में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा हो जाने के चलते तलाश बंद करा दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मंगलवार को सुबह फिर से तलाश शुरू कराई जाएगी। नदी में छलांग लगाने वाला व्यक्ति कौन था और उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस संबंध में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed