{"_id":"2aa42dbe12e4e4a8afae5b89fced26a3","slug":"journalist-jagendra-singh-died-during-treatment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार जगेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार जगेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाले स्वतंत्र पत्रकार जगेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान लखनऊ के सिविल अस्पताल में सोमवार दोपहर दम तोड़ दिया। जगेंद्र एक सप्ताह पहले पुलिस दबिश के दौरान अपने घर में गंभीर रूप से झुलस गए थे। जगेंद्र का आरोप था कि कोतवाल श्रीप्रकाश राय ने उनके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी, जबकि कोतवाल ने कहा था कि जगेंद्र से खुद आग लगाई थी।
मूल रूप से खुटार के रहने वाले जगेंद्र सिंह वर्तमान में थाना सदर बाजार क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में रह रहे थे। अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में एक जून की दोपहर कोतवाल श्रीप्रकाश राय ने जगेंद्र के घर दबिश दी थी। दबिश के दौरान जगेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जगेंद्र की हालत में लगातार सुधार हो रहा था। पुलिस की एक टीम जगेंद्र की देखभाल के लिए सिविल अस्पताल में रुकी थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे जगेंद्र की हालत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों के मुताबिक जगेंद्र के गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया था। हालत ज्यादा बिगडने पर जगेंद्र को पीजीआई ले जाने की तैयारी हो रही थी, तभी दोपहर 2.40 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।