फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jila pancayt

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के इंतजार में सपा-बसपा

Sun, 13 Jun 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
jila pancayt
शाहजहांपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आने वाले कुछ दिनों में रस्साकसी तेज होने की उम्मीद है। फिलवक्त तैयारी में सबसे आगे भाजपा चल रही है लेकिन अन्य दल भी पूरी मजबूती के साथ लड़ने का दावा कर रहे हैं। सपा-बसपा फिलहाल भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 47 है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 24 सदस्यों का जादुई आंकड़ा अभी घोषित तौर पर किसी दल के पास नहीं है। ऐसे हालात में निर्दलीय प्रत्याशी किंगमेकर की भूमिका में नजर आएंगे। इस वजह से सभी दलों ने उन्हें साधना शुरू कर दिया है। सत्ताधारी दल होने की वजह से भारतीय जनता पार्टी उन्हें रिझाने की सबसे ज्यादा कोशिश कर रही है। भाजपा के 12 समर्थित प्रत्याशी चुनाव में जीते थे। पार्टी का दावा है कि पांच ऐसे भाजपाई भी चुनाव जीते हैं जिन्हें उसने समर्थन नहीं दिया था। जीतने के बाद वे सभी फिर से पार्टी के साथ आ गए हैं। इसके अलावा दो जिला पंचायत सदस्य जीत के बाद भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। ऐसे में भाजपा के पास अब तक 19 सदस्यों का समर्थन मिल चुका है। हालांकि जरूरी संख्याबल 24 से वह पांच सदस्य दूर है। हालांकि पार्टी की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि निर्दलियों के साथ ही विरोधी दलों के कई जिला पंचायत सदस्य उनके संपर्क में हैं। वहीं सपा अभी देखो और इंतजार करो की नीति अपना रही है। पार्टी भाजपा के उम्मीदवार घोषित करने के बाद अपने पत्ते खोलेगी। सपा ने 34 सीटों पर अपने समर्थित प्रत्याशी उतारे थे। वहीं 13 सीटों पर सपा के कई लोग चुनाव लड़े थे। पार्टी का दावा है कि उनमें से पांच सीटों पर जीते जिला पंचायत सदस्य समर्थन कर रहे हैं। इस तरह फिलहाल 12 सदस्यों का दावा सपा कर रही है। बसपा के नौ प्रत्याशी जीते थे। बसपा भी निर्दलियों के भरोसे जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

-
यह है दलगत स्थिति
कुल जिला पंचायत सदस्य-47
भाजपा-12
बसपा-9
सपा-7
महानदल-1
कांग्रेस-1
आम आदमी पार्टी-1
जदयू-1
निर्दलीय-15
-
हमारे पास जरूरी संख्याबल से ज्यादा सदस्यों का समर्थन है। प्रदेश नेतृत्व जल्द जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित करेगा। पार्टी पूरी मजबूती से उसे चुनाव लड़ाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा
-
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इसके लिए पार्टी हाईकमान से निर्देश प्राप्त होने पर ही विचार किया जाएगा। सत्तारूढ़ भाजपा ने भी अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इनको देखने के बाद बसपा अपना प्रत्याशी घोषित करेगी।

- जदुवीर सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा
-
सपा के पास फिलहाल 12 सदस्यों का समर्थन है। जरूरी संख्याबल भी जुटा लिया जाएगा। भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा उम्मीदवार का नाम तय कर लिया गया है।
- तनवीर खां, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed