फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jewelry and other valuables were stolen after burglars broke the locks of a locked house.

Shahjahanpur News: बंद मकान के ताले तोड़कर जेवर और सामान चोरी

Mon, 05 Jan 2026 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and other valuables were stolen after burglars broke the locks of a locked house.
कलान। नौगवां मुबारिकपुर गांव में शनिवार की रात जुगेंद्र सिसोदिया के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर वहां से सोने-चांदी के जेवर और रसोई गैस सिलिंडर समेत सामान समेट ले गए।
विज्ञापन

जुगेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में सपरिवार रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घर पर ताला लगा था। गांव के ही एक व्यक्ति ने रविवार को सूचना दी कि घर में बाहर से कुंडी लगी है और ताला अलग लटक रहा है। सोमवार को सुबह घर आकर देखा तो पता चला कि चोर कमरे में रखे बक्से का कुंडा तोड़कर सोने के एक जोड़ी झाले, सोने की अंगूठी, चांदी की छह जोड़ी पायलें, रसोई गैस का चूल्हा, सिलिंडर, बाइक की बैटरी, कुकर आदि सामान ले गए हैं। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed