फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jeet Bahadur stranded in Kabul returned india and will come home today

काबुल में फंसे जीत बहादुर स्वदेश लौटे, आज घर आएंगे  

Mon, 23 Aug 2021 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Aug 2021 03:19 AM IST
सार

  • दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर जरूरी जांचें और कागजी प्रक्रियाएं पूरी करने को रोका गया
  • बहनें बोलीं - भाई के लौटने पर रक्षाबंधन का तोहफा मिल गया

विज्ञापन
Jeet Bahadur stranded in Kabul returned india and will come home today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

काबुल में फंसे जीत बहादुर के स्वदेश लौटने पर परिजन और नजदीकी बेहद खुश हैं। रविवार को वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए। सोमवार को वह शहर से सटे चिनौर स्थित अपने घर आ जाएंगे। इसकी जानकारी मिलने से जीत बहादुर के घर में खुशियों का माहौल है। बहनों का कहना है कि भाई घर लौट रहे हैं, उन्हें यह रक्षाबंधन पर सबसे बड़ा तोहफा है। 

विज्ञापन


चिनौर की मालाराम कॉलोनी निवासी धनदेवी के बेटे जीत बहादुर काबुल की एक फैक्ट्री में काम करते थे। वहां इन दिनों तालिबानियों ने कब्जा कर रखा है, और गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। बिगड़े हालातों को काबू में ला पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में वहां से लोग सुरक्षित स्थान पर पलायन कर रहे हैं। इन्हीं लोगों में जीत बहादुर सिंह भी शामिल थे। उनकी सुरक्षा को लेकर परिजन बेहद परेशान थे। अमेरिकी सेना ने उनको सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। तब उन्होंने अपने परिवार वालों से संपर्क किया था।
विज्ञापन


रविवार को वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए। जहां उनकी जरूरी जांचे और आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए रोका गया है। जीत बहादुर की बहन संतोषी ने बताया कि उनका भाई मंगलवार को घर लौट आएगा। भाई के संकट में होने की वजह से रविवार को उन्होंने रक्षाबंधन भी नहीं मनाया। सोमवार को भाई के घर लौटने पर रक्षाबंधन मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed