फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JE reached Nawalpur and got the damaged road repaired

Shahjahanpur News: नवलपुर पहुंचे जेई, उखड़ी सड़क को कराया ठीक

Thu, 22 May 2025 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 22 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
JE reached Nawalpur and got the damaged road repaired
पुवायां में नवलपुर के पास सही कराई गई सड़क। संवाद
पुवायां। शाहजहांपुर हाईवे से गांव नवलपुर जाने वाली सड़क मरम्मत के बाद उखड़ने के मामले में बुधवार को पीडब्ल्यूडी के जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने उखड़ी सड़क को सही कराया। साथ ही 50 मीटर तक दोनों ओर कार्य ठीक न मिलने पर ठेकेदार को हिदायत दी।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने मरम्मत कार्य सही नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। बताया था कि रोड मरम्मत के साथ ही उखड़ रही है। इससे कुछ ही दिन में सड़क की पुरानी जैसी स्थिति हो जाएगी। ग्रामीणों के विरोध पर ठेकेदार ने उखड़े मार्ग पर बजरी डलवाने का प्रयास किया था, लेकिन गांव के लोगों ने जांच की बात कहते हुए बजरी नहीं डालने दी थी। अमर उजाला ने 21 मई के अंक में खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

बुधवार को पीडब्ल्यूडी के जेई अनिमेष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और सड़क के मरम्मत कार्य की जांच की। निरीक्षण में लगभग 50 मीटर तक सड़क के दोनों किनारों पर कार्य ठीक नहीं पाए जाने पर जेई ने ठेकेदार शिव पांडेय से सड़क उखड़वाकर फिर से सही कार्य कराने के निर्देश दिए। इस दौरान काफी देर तक जेई मौके पर ही मौजूद रहे और मरम्मत का कार्य अपनी देखरेख में कराया। जेई ने बताया कि कुछ स्थान पर कमी पाई गई थी, जिसे सही करा दिया गया है। अब गांव के लोग संतुष्ट हैं।

पुवायां में नवलपुर के पास सही कराई गई सड़क। संवाद

पुवायां में नवलपुर के पास सही कराई गई सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed