{"_id":"6793e6c0e8a3418741093d4a","slug":"je-of-hammer-sub-centre-removed-two-tg-2-also-transferred-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-136332-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हथौड़ा उपकेंद्र के जेई को हटाया, दो टीजी-टू के भी तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हथौड़ा उपकेंद्र के जेई को हटाया, दो टीजी-टू के भी तबादले
Sat, 25 Jan 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में राजस्व वसूली में लापरवाही करने पर एसई जेपी वर्मा ने हथौड़ा उपकेंद्र के जेई को हटा दिया। उनकी जगह पर रोजा उपकेंद्र के अवर अभियंता को अतिरिक्त चार्ज दिया। दो टीजी-टू भी इधर से उधर किए गए हैं। एसई ने प्रत्येक डिवीजन में अधिकारी की तैनाती करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
जिले में तीन लाख 12 हजार 577 उपभोक्ताओं पर 544 करोड़ रुपये बकाया था। बिजली निगम ने एक मुश्त समाधान योजना को लागू करते हुए ब्याज में छूट देकर उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया है। गांव व मोहल्लों में शिविर लगाने के बावजूद भी राजस्व वसूली का कार्य तेज नहीं हो सका। अधिकारियाें की मानें तो अभी तक 41 हजार 166 लोगों ने साढ़े 37 करोड़ रुपये का राजस्व जमा किया।
एसई ने अधिशासी अभियंता से लेकर एसडीओ, अवर अभियंता को बकायेदारों से बिल जमा कराने के निर्देश दिए। इसके बावजूद कुछ जेई लापरवाही कर रहे हैं। कार्य में शिथिलता बरतने की वजह से एसई जेपी वर्मा ने हथौड़ा उपकेंद्र के जेई अंकित तिवारी को हटा दिया। उन्हें सिटी पार्क उपकेंद्र पर जिम्मेदारी दी है। रोजा उपकेंद्र के जेई अजय यादव को हथौड़ा उपकेंद्र का अतिरिक्त चार्ज दिया है।
विज्ञापन
एसई ने तिलहर के टीजी-टू को शहर और मीटर विभाग के टीजी-टू को जलालाबाद में नियुक्त किया। इनके ऊपर भी सही कार्य नहीं करने का आरोप है। एसई ने बताया कि राजस्व वसूली को लेकर अधीनस्थों को प्रत्येक डिवीजन में ड्यूटी लगाई गई।