फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JCB runs on encroachment near Rajiv Chowk

Shahjahanpur News: राजीव चौक के पास अतिक्रमण पर चली जेसीबी

Sat, 30 Nov 2024 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 30 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
JCB runs on encroachment near Rajiv Chowk
पुवायां में जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण। संवाद
पुवायां। एसडीएम संजय पांडे के नेतृत्व में शुक्रवार को राजीव चौक से खुटार मार्ग पर अतिक्रमण पर जेसीबी चली, ताकि जाम से राह मिल सके।
विज्ञापन

बता दें कि चौक के पास ही शाहजहांपुर, बंडा, खुटार और निगोही के लिए डग्गामार वाहन चालक सवारियां बैठाते हैं। इससे भी जाम लग जाता है। हाईवे किनारे बनाए गए नाले पर भी तमाम लोगों ने कब्जा कर स्थायी निर्माण कर लिए हैं। नाले के आगे हाईवे पर भी वाहन खड़े करते हैं। लोग काफी समय से इसकी शिकायत कर रहे थे।शुक्रवार को एसडीएम, सीओ, नगर पालिका ईओ सत्येंद्र प्रकाश, नायब तहसीलदार सृजित निगम, कमलेश कुमसा, अमित कुमार और सगीर अहमद के नेतृत्व में पालिका कर्मी और पुलिस जेसीबी लेकर पहुंचे और अतिक्रमण को हटवाया।
जेसीबी देखकर तमाम दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। राजीव चौक से खुटार रोड पर अतिक्रमण हटवाया गया है। एसडीएम ने बताया कि अन्य मार्गों पर भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि लोग खुद ही अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन

--
बाइकों के भी काटे गए चालान
अतिक्रमण हटाने के दौरान हाईवे किनारे खड़ी बाइकों के भी चालान कटवाए गए। एसडीएम ने पुलिसकर्मियों से कहा कि हाईवे किनारे बिना लॉक कर खड़ी की गईं बाइकों की लगातार चेकिंग कर चालान काटे जाएं। हाईवे पर कार, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर ट्राॅली, बस, ट्रक आदि वाहन खड़े करने वालों के चालान कर हाल में काटे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आवागमन में लोगों को समस्या हो रही थी। आवागमन सुचारू रखने के लिए अतिक्रमण हटवाया गया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
संजय पांडे, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed