फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jaya returned from Ukraine after putting India soil on her forehead expressed her gratitude to Government of India

शाहजहांपुर: भारत की माटी को माथे पर लगाकर यूक्रेन से लौटीं जया, भारत सरकार का जताया आभार

Tue, 01 Mar 2022 09:25 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 09:25 PM IST
सार

जया ने बताया कि सोमवार को एयरपोर्ट से रोमानिया से मुंबई के लिए पहुंचे। मुश्किल हालात से जूझकर अपने देश लौटने की खुशी कुछ ज्यादा थी। हवाई जहाज से उतरते ही सारे दुख भूल गई। तीन घंटे के बाद दूसरी फ्लाइट से लखनऊ पहुंची।

विज्ञापन
Jaya returned from Ukraine after putting India soil on her forehead expressed her gratitude to Government of India
भाई और मां के साथ जया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में भयंकर युद्धग्रस्त हालात से निकलकर मंगलवार को भारत लौटने वाली शाहजहांपुर के तिलहर के मोहल्ला बहिदुल्लागंज निवासी जया ने मुंबई एयरपोर्ट पर कदम रखने के बाद भारत की माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। उसने भारत सरकार का धन्यवाद अदा किया। बोलीं- प्रधानमंत्री मोदी थैंक यू। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया। उनका जितना शुक्रिया अदा किया जाए, कम है।

विज्ञापन


डॉ. चूड़ामणि और राधारानी की इकलौती बेटी जया 2019 में यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गई थी। मंगलवार शाम को हवाई जहाज से लौटी जया ने फोन पर यूक्रेन के हालात बयान किए तो उसकी आवाज में दहशत सी लगी। जया ने बताया कि शुक्रवार को यूक्रेन से अपने साथियों के साथ चले थे। बस ने यूक्रेन बार्डर से 40 किमी पहले ही उतार दिया था। वहां से इतनी दूरी पैदल ही तय करनी पड़ी। देर रात तक रोमानिया बॉर्डर पहुंचे। मेडिकल और जांच के बाद शनिवार को रोमानिया में प्रवेश मिल गया। वहां होटल में ठहराया गया। 
विज्ञापन


जया ने बताया कि सोमवार को एयरपोर्ट से रोमानिया से मुंबई के लिए पहुंचे। मुश्किल हालात से जूझकर अपने देश लौटने की खुशी कुछ ज्यादा थी। हवाई जहाज से उतरते ही सारे दुख भूल गई। तीन घंटे के बाद दूसरी फ्लाइट से लखनऊ पहुंची। यहां पर मां राधा रानी, तहेरे भाई डॉ. राहुल के साथ पहले ही एयरपोर्ट पर इंतजार कर रही थी। बेटी को देखकर मां के आंसू निकल आए। उन्होंने उसे गले लगा लिया। जया भी मां के गले लगकर रो पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed