{"_id":"608474248ebc3e7c1a0b6208","slug":"jam-shahjahanpur-news-bly444899869","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा रेलवे फाटक पर नेशनल हाईवे 10 घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा रेलवे फाटक पर नेशनल हाईवे 10 घंटे जाम
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे फाटक पर दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। तीन दिन पहले बृहस्पतिवार को खुले फाटक से गुजरते समय चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के वाहनों से टकराने पर पांच लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से फाटक के पास ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहा है, जिस कारण ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा जाता है। इसकी वजह से नेशनल हाईवे पर जाम की समस्या बढ़ गई है। शनिवार को नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा फाटक पर करीब दस घंटे जाम लगा रहा। इसकी वजह से राहगीर खासे परेशान रहे।
नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे फाटक पर बृहस्पतिवार को चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस से टकराने पर इंजन में फंसा ट्रक करीब एक किलोमीटर तक घिसटता चला गया था। इसकी वजह से उस दिन करीब दस घंटे रेलवे क्रासिंग से वाहनों का आवागमन बंद रहा था। इसके बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन जाम की समस्या बढ़ गई है। शुक्रवार को हुलासनगरा रेलवे फाटक पर लगे जाम की वजह से इधर मीरानपुर कटरा कस्बे के पार और दूसरी तरफ फतेहगंज पूर्वी तक वाहनों की लाइनें लगी रही थीं। पुलिस कई घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार देर रात जाम खुलवा सकी।
लखनऊ-दिल्ली रेलवे रूट पर सुबह को ट्रेनों की संख्या ज्यादा होने से हुलासनगरा रेलवे फाटक बंद होता है। नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने से कुछ देर फाटक बंद होने पर वाहनों की लाइनें लग जाती हैं। हुलासनगरा रेलवे फाटक बार-बार बंद होने से शनिवार सुबह करीब पांच बजे जाम लगना शुरू हो गया। फाटक खुलने पर वाहन निकल नहीं पाते तब तक दूसरी ट्रेन आ जाती थी। सुबह करीब दस बजे हुलासनगरा रेलवे फाटक के पास ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। इसकी वजह से ट्रेनों को कॉशन देकर (धीमी गति) से गुजारा जाने लगा। ट्रेनों के धीमी गति से गुजरने से फाटक देर तक बंद रहता थाद्घ इस कारण नेशनल हाईवे पर जाम बढ़ता चला गया। इस बीच छोटे वाहन चालक जल्दबाजी के चक्कर में अपनी गाड़ी इधर-उधर से होकर आगे ले जा रहे थे, जिससे जाम और विकराल होता गया। जाम में फंसे वाहनों में बैठे लोग गर्मी की वजह से खासे परेशान रहे। मीरानपुर कटरा पुलिस जाम खुलवाने की लिए पसीना बहाती रही। पुलिस कई घंटों की मशक्कत के बाद अपराह्न करीब तीन बजे तक जाम खुलवा सकी। इसके बाद वाहन रफ्तार भरने लगे।