{"_id":"5f625cc08ebc3e5cc572f2ea","slug":"jam-shahjahanpur-news-bly4200660111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा ओवरब्रिज पर दो ट्रकों के फंसने से हाईवे पर पौन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा ओवरब्रिज पर दो ट्रकों के फंसने से हाईवे पर पौन घंटे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रोजा स्थित ओवरब्रिज पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को ओवरब्रिज पर दो ट्रक आमने-सामने फंसने से करीब पौन घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग गर्मी की वजह से खासे परेशान रहे।
नेशनल हाईवे पर रोजा ओवरब्रिज संकरा होने की वजह से वन-वे ट्रैफिक चल पाता है। बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सीतापुर की ओर से एक ट्रक पुल पर चढ़ा। इसी समय जल्दबाजी के चक्कर में शाहजहांपुर की ओर से जा रहे चालक ने भी ट्रक पुल पर चढ़ा दिया। दोनों ट्रकों के पीछे काफी ट्रैफिक था। ट्रकों आमने-सामने फंसने से कुछ देर में वाहनों की लाइन लग गई, जिससे ट्रक पीछे हटाना मुश्किल हो गया। इस दौरान छोटे वाहनों के इधर-उधर से होकर घुसने पर जाम की समस्या और बढ़ गई। इसका जानकारी पर रोजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एक ट्रक को पीछे हटवाकर पुल पर रास्ता साफ कराया, जिससे दूसरे ट्रक को निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस ने एक-एक तरफ के वाहनों को चलाकर जाम खुलवाया।