फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jam on Lucknow-Paliya Highway

Shahjahanpur News: लखनऊ-पलिया हाईवे पर लगा जाम

Fri, 21 Nov 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Jam on Lucknow-Paliya Highway
रोजा में लखनऊ पलिया हाईवे पर लगा जाम। संवाद
रोजा। रोजा चीनी मिल में बृहस्पतिवार को सुबह तकनीकी खराबी आने से पेराई का काम बाधित होने पर गन्ने की तौल रोक दिए जाने से लखनऊ-पलिया हाईवे पर जाम की समस्या बढ़ गई। गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और ट्रक हाईवे की दोनों लेन पर रुक जाने से दोनों लेन पर बृहस्पतिवार की रात लगा जाम पुलिस ने जैसे-तैसे खुलवाया, लेकिन शुक्रवार को सुबह फिर जाम लग गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 8:15 बजे चीनी मिल में तकनीकी समस्या के कारण मिल गेट पर गन्ने की तौल दो घंटे के लिए बंद कर दी गई। हालांकि, सुबह 10:15 बजे से मिल में गन्ने की तौल शुरू हो गई, लेकिन तब तक हाईवे की दोनों लेन पर गन्ने से भरे वाहनाें की दो किमी लंबी कतार लग गई। पुलिस और मिल प्रशासन के सुरक्षा कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार सुबह फिर जाम के हालात बनने लगे। मिल गेट पर गन्ने की धीमी गति से तौल होने से तमाम किसानों ने अपने वाहन हाईवे पर ही रोक दिए। शुक्रवार को दिन में दो बजे हाईवे की एक लेन पूरी तरह बंद हो गई। शाम सात बजे तक जाम से बंद लेन पर वाहनों की कतार बढ़कर पांच किमी लंबी हो गई। थाना रामचंद्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जाम खुलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर भी लगा जाम, फंसी एंबुलेंस
कलान। मुख्य चौराहे पर डग्गामार वाहनाें और फल-सब्जी के ठेलों की भरमार से मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को दिन में दो बजे फिर जाम लग गया। रोडवेज बस स्टैंड से लेकर बालाजीनगर तक वाहनों की कतार लग गई और लोगों का पैदल निकलना दुश्वार हो गया। वाहन रेंगते हुए निकलते रहे। हाईवे पर ब्लाॅक रोड के पास एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। आधा घंटा बाद एंबुलेंस जाम से निकल सकी। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने बताया कि जाम की समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष से बात हुई है और जल्द ही समस्या का स्थायी निराकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed