{"_id":"6192b6a9b107f65c6e6ae414","slug":"jam-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly4662587174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्वारीः दिनभर जाम से जूझते रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुश्वारीः दिनभर जाम से जूझते रहे शहरवासी
विज्ञापन
शाहजहांपुर के लाल इमली चौराहा पर लगा जाम में फंसे लोग । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सोमवार को शहर के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। खासतौर पर कच्चे कटरा से लेकर अंजान चौकी और घंटाघर से लेकर उस्मान बाग चौकी तक लोग जाम में फंसे रहे। अंटा चौराहे और लाल इमली चौराहे पर भी जाम खुलवाने में पुलिस नाकाम रही।
शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के कई चौराहों और पुलियों का चौड़ीकरण पूर्व में कराया गया था।
साथ ही घंटाघर से लेकर पंखी चौराहे तक वन-वे की व्यवस्था लागू की गई थी। इन सब प्रयासों के बावजूद शहर को जाम से पूरी तरह से निजात नहीं मिल सकी है। सोमवार को शहर के कई स्थानों पर जाम की समस्या रही। बाबा वनखंडी नाथ मंदिर के सामने काफी देर तक जाम लगा रहा। पहले यहां पर जाम से निपटने के लिए होमगार्ड की तैनाती की गई थी, मगर जाम के समय वह कहीं नजर नहीं आया।
यहां पर दोनों ओर लगे जाम से लोग परेशान नजर आए। काफी देर तक यहां पर ट्रैफिक रेंगता रहा। घंटाघर से लेकर उस्मानबाग चौकी तक कई बार दिन में जाम लगा रहा। लाल इमली चौराहे पर दिन में कई बार जाम लगा। यहां पर पुलिसकर्मियों की नियुक्ति रहती है, जिन्होंने जाम खुलवाया। इसके अलावा ईदगाह रोड पर दिन में कई बार जाम लगा।