फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jam again on the highway in front of the railway rack point in Roza

Shahjahanpur News: रोजा में रेलवे रैक प्वाइंट के सामने हाईवे पर फिर लगा जाम, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 07 Sep 2024 04:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Sep 2024 04:37 PM IST
सार

शाहजहांपुर के रोजा में रैक प्वाइंट के पास करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बावजूद वाहन कतार में खड़े कराने की रेल अधिकारियों ने कोई व्यवस्था नहीं की। नतीजा शनिवार को फिर जाम लग गया। 

विज्ञापन
jam again on the highway in front of the railway rack point in Roza
ग्रामीणों को समझाते दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा में रेलवे साइडिंग एरिया के रैक प्वाइंट पर गेहूं लेकर आए ओवरलोड ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रालियों की भरमार हो जाने से रैक प्वाइंट के गेट पर शनिवार को लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर फिर जाम लग गया। सुबह सात बजे से वाहनों की कतारें लगने लगीं। लगातार तीन दिन से जाम की समस्या से परेशान जमुही गांव के ग्रामीणों ने धर्मकांटा में ताला जड़कर खाद्यान्न लेकर आए वाहनों की तौल बंद करा दी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर दोपहर करीब 12.30 बजे जाम खुलवाया।

विज्ञापन


रैक प्वाइंट पर आने वाले अधिकांश वाहन धर्मकांटा पर तौल होने तक हाईवे की दोनों पटरियां घेरकर खड़े रहते हैं। बाद में आने वाले ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक आगे निकलने के लिए अपने वाहन बीच में लाते हैं तो हाईवे पर जाम लग जाता है। बीते दिन इसी वजह से रैक प्वाइंट के पास करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बावजूद वाहन कतार में खड़े कराने की रेल अधिकारियों ने कोई व्यवस्था नहीं की। नतीजे में शनिवार को सुबह से वहां जाम लगना शुरू हुआ तो तमाम वाहनों के अलावा आसपास के गांवों से स्कूल जाने वाले बच्चों के वाहन भी जाम में फंसने लगे।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया हंगामा 
हाईवे पर आए दिन जाम की समस्या से परेशान जमुही के ग्रामीण वहां के ग्राम प्रधान ब्रजेश सिंह के साथ सुबह करीब नौ बजे रैक प्वाइंट पर जा पहुंचे और रेल प्रशासन को निशाने पर लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच, कुछ ग्रामीणों ने रैक प्वाइंट गेट के पास स्थित धर्मकांटा के कर्मचारियों को बाहर निकालकर वहां ताला डाल दिया। 

वाहनों की तौल बंद होने से रेलवे रैक की लोडिंग का काम ठप हो गया। रेल अधिकारियों ने आरपीएफ के दो जवान मौके पर भेजे। तब तक जाम लंबा हो चुका था। तौल बंद होने के करीब 20 मिनट बाद रोजा के प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर दारोगा वेद पाल सिंह पुंडीर सिपाहियों को लेकर वहां पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

ग्रामीण इस शर्त पर धर्मकांटा पर पड़ा ताला खोलकर तौल शुरू कराने को तैयार हुए कि पहले हाईवे खाली कराकर वाहन किनारे खड़े कराए जाएं। इस पर दारोगा ने रैक प्वाइंट के सामने लाइनों से हटकर खड़े किए गए वाहन पीछे भेजकर लगवाए। जाम खुलने के कई घंटे बाद तक रैक प्वाइंट के सामने हाईवे के सामान्य यातायात में रुकावट पड़ती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed