तिलहर। बारापत्थर में प्रस्तावित बाबा खाटू श्याम के मंदिर स्थल पर रविवार की रात हुए जागरण में देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।
जागरण के प्रारंभ होने से पहले श्याम मित्र मंडल कमेटी के अनूप गुप्ता और अंजू गुप्ता ने पूजा अर्चना की। इसके बाद बृज से आए खुशबू राधा संकीर्तन मंडल के कलाकार शुभम ठाकुर ने बाबा के भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने ‘मेरे पलकों का घर तैयार सांवरे’, ‘मेरी अंखियां करें इंतजार सांवरे की’ मनोहारी प्रस्तुत की। ‘ऐसा क्या काम किया नाथ तेरा-जो तुमने हाथ मेरा थाम लिया’ भजन पर भक्त भावविभोर हो उठे। खुशबू राधा की प्रस्तुति ‘गजब की बांसुरी बजती थी ब्रज के बसैया की’ विशेष रूप से सराहा गया। खुशबू का ही गाया एक और भजन ‘तूने क्या किया है हमारे लिए- हम कुछ न कर पाए तुम्हारे लिए’ तथा ‘जो खेल गए प्राणों पर श्रीराम के लिए- एक बार तो हाथ उठा दो मेरे हनुमान के लिए’ भी सराहा गया। देर रात तक चले जागरण के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस दौरान सुमित गुप्ता, विनीत गुप्ता, आकाश, मुकेश, शैलेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता मंगा, पंकज, इंद्रभान सिंह, ममतेश, पवन, मधुरेश, सभासद सुनील गुप्ता, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद