फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jaativaad nahin, raashtravaad ke lie kaam karen

जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद के लिए काम करें

Mon, 25 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 25 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
 jaativaad nahin, raashtravaad ke lie kaam karen
जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद के लिए काम करें
 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का एकत्रीकरण सम्मेलन सुबह छह बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किया गया। जिले भर में मनाए जाने वाले इस कार्यक्रम में करीब 1175 कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को व्यायाम भी कराया गया। उन्होंने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं, जो भारत जैसे देश में जन्में हैं। यह देवभूमि है। यह भूमि प्राकृतिक सौंदर्य और जीवनदायिनी गंगा से परिपूर्ण है। इस भूमि को और अधिक समृद्धशाली बनाने की जरूरत है। सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से संपन्न बनाते हुए हमें भारत माता की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहना होगा। उन्होंनेे कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठित होकर जातिवाद और भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए कार्य करें। सह जिला संघ चालक कमलेश ने कहा कि संघ 1925 से लगातार हिंदू समाज को छुआछूत और भेदभाव से मुक्त बनाकर राष्ट्रवाद से युवाओं को जोड़ने का काम रहा है। देश की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विभाग प्रचारक दिनेश लवानिया ने कहा कि आज पूरे देश में इस प्रकार के सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने का काम किया जा रहा है। एकत्रीकरण सम्मेलन में जिला प्रचारक राजेश कुमार, महेश कुमार, नगर कार्यवाह राजकमल वाजपेयी, अरविंद वाजपेयी, परमेश चंद्र, डॉ. रवि मोहन, राकेश मिश्र, कोविद सिंह, अनूप वर्मा, प्रसूद त्रिवेदी, सुरेंद्र वाल्मीकि, सर्वेश मिश्रा धांधू, शेखर पांडेय, सुमित यादव, अशर्फी, वैभव खन्ना, प्रियम पाल, अभिजीत द्विवेदी, कौशल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed