फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   IT warriors are working to create wind in favor of the candidate

प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनाने में जुटे हैं पार्टियों के आईटी योद्धा

Fri, 04 Feb 2022 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
IT warriors are working to create wind in favor of the candidate
पुवायां (शाहजहांपुर)। प्रत्याशी गांवों में जाकर वोट मांग रहे हैं। समर्थक भी प्रत्याशी के पक्ष में घूमकर वोट मांग रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच आईटी योद्धा सामने आए बिना पार्टी और प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सभी पार्टियों के तमाम कार्यकर्ता फेसबुक, व्हाटसएप, ट्विटर आदि पर सक्रिय हैं। आईटी योद्धा पर्दे के पीछे से विपक्षियों पर बार कर रहे हैं और अपने नेता के पक्ष में लोगों को लाने का काम कर रहे हैं। बड़े नेताओं के बयानों को आधार बनाकर तमाम पोस्ट डाली जाती हैं तो अपनी पार्टी के कार्यों को भी खूब प्रचारित किया जाता है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया योद्धाओं ने कई नामों से पेज और आईडी बना रखी हैं। पोस्ट के बाद कमेंट आने पर उनका जवाब भी दिया जाता है। नेताओं के ऐसे पुराने बयान जो लोगों को मन बदल सकते हों, उनको खूब वायरल किया जा रहा है। नेताओं ने कई कार्यकर्ताओं को भी इस काम पर जुटा रखा है, जिससे उनके पक्ष में हवा बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट डालने के बाद भी जारी रहता है काम
पोस्ट डालने के बाद ही सोशल मीडिया के योद्धाओं का काम खत्म नहीं हो जाता है। विपक्षी पोस्ट पर कोई कमेंट करते हैं तो पोस्ट डालने वाले के साथी उसका भरपूर जवाब भी देते हैं। डाली गई पोस्ट को वायरल करने के लिए भी कई लोग जुटे रहते हैं।
दिन-रात चलती है जंग
प्रत्याशी सुबह आठ बजे से रात आठ बजे प्रचार करते हैं और इसके बाद समर्थकों के साथ रणनीति बनाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय समर्थक दिन रात नहीं देखते हैं। जैसे ही कोई मुद्दा मिला तत्काल पोस्ट डाल दी जाताी है। वैसे ज्यादा पोस्ट सुबह या शाम को डाली जाती है, जिससे ज्यादा लोग पोस्ट को पढ़ें और देखें।

पुलिस प्रशासन भी सतर्क
सोशल मीडिया पर डाली जा रही पोस्टों पर निगाह रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी पूरे इंतजाम कर रखे हैं। पुलिस का सोशल मीडिया सेल 24 घंटे सक्रिय रहता है। तमाम पोस्टों पर निगाह रखी जाती है। समय समय पर पुलिस की ओर से चेतावनी भी जारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed