फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Issue of fertilizer and electricity crisis raised in BDC meeting

Shahjahanpur News: बीडीसी की बैठक में उठा खाद और बिजली संकट का मुद्दा

Sun, 06 Jul 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Issue of fertilizer and electricity crisis raised in BDC meeting
भावलखेड़ा में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
भावलखेड़ा। ब्लाॅक कार्यालय के सभागार में शनिवार को हुई क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) की बैठक में खाद और बिजली के संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस मौके पर मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने संबंधित अधिकारियों को डीएपी खाद की उपलब्धता बढ़ाने के साथ फसलों की सिंचाई को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक से पहले वित्त मंत्री ने ब्लाॅक परिसर में पौधरोपण भी किया। बाद में बैठक में एजेंडे के निर्धारित बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरी निष्ठा और सक्रियता से जिम्मेदारी निभाएं। इस मौके पर कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों धान की रोपाई के दौर में बिजली और खाद के संकट का उल्लेख कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस पर वित्त मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सहकारी समिति के गोदामों पर किसानों की मांग के अनुरूप खाद की उपलब्धता बढ़ाने और बिजली आपूर्ति में सुधार करने के निर्देश दिए। विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि यदि अधिकारी अथवा कर्मचारी किसी भी योजना का लाभ देने में सहयोग न करें तो तत्काल उन्हें अवगत कराएं। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए सभी वायदे पूरे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाॅक प्रमुख राजाराम ने कई नवनिर्मित संपर्क मार्गों का उल्लेख किया। प्रारंभ में बैठक का संचालन करते हुए खंड विकास अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की और एजेंडा सुनाया।

-----
45 दिव्यांगजनों का किया गया रजिस्ट्रेशन
इस मौके पर ब्लाॅक कार्यालय के सभागार में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सहायक उपकरणों के लिए 45 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। इसके अलावा 30 वृद्धजनों का पंजीकरण भी हुआ। इस दौरान भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, कांट के ब्लाॅक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख शरद कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य शशिबिंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed