{"_id":"69f74038d1278d4443079639","slug":"investigation-launched-into-the-death-of-a-teenager-under-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172312-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोर की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोर की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
तिलहर। कांट क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी 16 वर्षीय सोविंद की 25 अप्रैल को संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में हत्या की तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सोविंद की मां मिथिलेश ने सीओ ज्योति यादव को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र क्षेत्र के गांव ढकिया रघा निवासी एक ट्रक चालक के साथ हेल्पर के रूप में काम करता था। उनका आरोप है कि 24 अप्रैल को ट्रक चालक ने अपनी बहन के जन्मदिन पर पुत्र सोविंद को अपने घर बुलाया।
अगले दिन 25 अप्रैल को ट्रक चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुत्र को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को कठिना नदी में फेंक दिया। सीओ ने बताया कि सोविंद की मां ने उसकी हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया है। इसलिए पुलिस मामले की निष्पक्षता के साथ गहन जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद