फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Investigation initiated against ration dealer for less distribution of food grains

Shahjahanpur News: खाद्यान्न का वितरण कम होने पर कोटेदार के खिलाफ जांच आरंभ

Mon, 03 Nov 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Investigation initiated against ration dealer for less distribution of food grains
परौर। कुबेरपुर गांव में उचित दर की दुकान पर खाद्यान्न का वितरण ऑनलाइन कम दर्शाए जाने पर वहां की कोटेदार रंजना देवी पर खाद्यान्न की कालाबाजारी करने का शक गहरा गया। बाद में आपूर्ति विभाग के निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने दुकान पर जाकर जांच की। स्टॉक कम मिला। आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि राशन की सभी दुकानों का साल में एक बार सामान्य वार्षिक निरीक्षण किया जाता है। उन दुकानों का निरीक्षण पहले किया जाता है, जहां खाद्यान्न का वितरण कम होना पाया जाता है। कुबेरपुर की सस्ता गल्ला की दुकान पर ऑनलाइन वितरण केवल 40 प्रतिशत दिख रहा था।
विज्ञापन

इसलिए उन्होंने गत 24 अक्तूबर को कुबेरपुर जाकर खाद्यान्न की दुकान की जांच की। जांच में 65 क्विंटल गेहूं और 81 क्विंटल चावल का स्टॉक कम पाया गया। कोटेदार से स्टॉक कम होने की वजह पूछी गई, लेकिन उसका कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। बाद में जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई। एसडीएम के निर्देश पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जिन दुकानों पर खाद्यान्न का वितरण कम हुआ है, उन सभी की जांच कराई जा रही है। यदि कहीं स्टॉक कम मिलता है, अथवा अन्य अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो वहां के कोटेदारों पर भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू करा दी गई है। पुलिस टीम कुबेरपुर गांव जाकर कार्डधारकों से भी राशन वितरण के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed