{"_id":"6ae105d18402c0f4a6000149","slug":"investigation-begins-into-the-case-of-molestation-of-a-student-in-a-train-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188570-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेन में छात्रा से छेड़खानी के मामले की विवेचना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेन में छात्रा से छेड़खानी के मामले की विवेचना शुरू
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सत्याग्रह एक्सप्रेस में पत्रकारिता की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में आनंद विहार जीआरपी में दर्ज मुकदमा शाहजहांपुर जीआरपी में ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुहेल खान ने प्रारंभ कर दी है। आरोपी निलंबित सिपाही गौरव के बयान दर्ज किए जाएंगे।
22 अक्तूबर को गोरखपुर जिले की रहने वाली छात्रा सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच में आनंद विहार रेलवे स्टेशन के लिए सफर कर रही थीं। छात्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रात में एक से दो बजे के बीच रोजा से शाहजहांपुर रेलवे पर यूपी पुलिस की वर्दी पहने सिपाही आया। उसके कहने पर बैग में फोन रखकर सो गई।
आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की। उसके पास पिस्टल भी था। छात्रा के गुस्सा करने पर आरोपी भाग गया। आरपीएफ की टीम ने कोच में पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका केस शाहजहांपुर जीआरपी में ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले की विवेचना के दौरान सिपाही की पहचान गौरव सिंह के रूप में हुई। जिसे एसपी सौरभ दीक्षित ने निलंबित कर दिया। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रोजा स्टेशन पर छेड़खानी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उनका 15 अक्तूबर को परिवार न्यायालय में चल रहे मुकदमे की तारीख पर आई थी। वहां बाराबंकी के राहुल ने मुकदमा वापस लेने की गुजारिश की। उसने रोजा स्टेशन पर बुलाया। आरोप है कि राहुल ने बात करते हुए नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। इस बीच जीआरपी के जवान पहुंचे। तब उन्होंने पूरा बयान रिकाॅर्ड किया। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव ने बताया कि मामले की विवेचना की जाएगी। संवाद