फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Internet service interrupted, line started to get form

Shahjahanpur News: इंटरनेट सेवा बाधित, पर्चा बनवाने के लिए लगी लाइन

Tue, 25 Jul 2023 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Internet service interrupted, line started to get form
पैथॉलोजी में मरीजों का नमूना लेते कर्मचारी। संवाद
0 राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों को दवा लेना हुआ मुश्किल
विज्ञापन


0 हेल्थ एटीएम खराब होने से पैथाेलॉजी में खून की जांच कराने के लिए मरीजों को आई दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में वायरल बुखार समेत कई रोगों से जूझ रहे मरीजों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं से दो-चार होना पड़ रहा। एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुला तो ओपीडी में मरीजों का रेला उमड़ पड़ा। ऐसे में इंटरनेट ही धोखा दे गया, जिस पर पर्चा नहीं बनने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। तब हाथ से पर्चे बनवाए गए। दूसरी ओर हेल्थ एटीएम खराब होने के चलते पैथोलॉजी में भी मरीजों की लाइन लग रही।
तापमान के उछाल आने के बाद वायरल बुखार, डायरिया, पेट दर्द आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। रोजाना ही बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। रविवार की छुट्टी के चलते सोमवार को अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

पांच काउंटरों पर पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लाइन लग गई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे इंटरनेट बाधित होने से पर्चा बनवाने का काम ठप हो गया। पर्चे बनने बंद होने से नाराज भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। ऐसे में संबंधित अधिकारियों की अनुमति लेकर हाथ से पर्चे बनवाए गए। इसके बाद मरीज डॉक्टर को दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहम बात यह है कि इंटरनेट खराब होने व बिजली की ट्रिपिंग के कारण रोजाना ही मरीजों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
-
विभागों की खींचतान में शोपीस बनकर रह गई 70 लाख की हेल्थ एटीएम
32 प्रकार की जांचों को कराने के लिए 70 लाख रुपये के हेल्थ एटीएम को राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत जिले के पांच स्थानों पर लगवाया गया था। अन्य जगह पर जांचें शुरू हो गईं, लेकिन राजकीय मेडिकल कॉलेज में जहां रक्त नमूना संग्रह कक्ष में जांच कराने को मरीजों की लाइन लगती है, वहीं पर विभागों की खींचतान के चलते हेल्थ एटीएम सिर्फ वजन तौलने के काम आ रही है।
छह माह से अधिक होने के बाद भी मशीन शुरू नहीं हो सकी है। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि मशीन की खराबी को दूर करने के लिए इंजीनियर को सूचित कर दिया गया है। मशीन के नेटवर्क का समस्या को राजकीय मेडिकल कॉलेज अपने स्तर से भी सही करा सकता है।
-
ट्राॅमा सेंटर में नहीं सुधरी व्यवस्था, बेड को लेकर मारा-मारी
ट्राॅमा सेंटर में मरीजाें को उपचार देने के लिए व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा। मरीजों को अब भी बेड नसीब नहीं हो रहे हैं। इसलिए एक बेड पर दो-दो मरीजाें को लिटाकर उपचार किया जा रहा। सोमवार को हालत यह थी कि बेड नहीं मिलने पर मरीजों को स्ट्रेचर पर लिटाकर गैलरी में ग्लूकोज की बोतल लगा दी गई।

-
इनपुट
-1812 मरीजों ने सोमवार को बनवाए पर्चे
-330 बेड का है राजकीय मेडिकल कॉलेज
-100 बेड अतिरिक्त डलवाए जाने का दावा
-150 से अधिक मरीज ट्रामा सेंटर में होते भर्ती
-
ओपीडी में आने वाले मरीजों का पर्चा बनवाने को इंटरनेट कनेक्शन को कुछ समय पहले ही बदला गया था। इंटरनेट की खराबी होने पर मैनुअल पर्चा बनवाकर मरीजाें को राहत दी जाती है।
- डॉ.एमपी गंगवार, कार्यवाहक प्राचार्य

पैथॉलोजी में मरीजों का नमूना लेते कर्मचारी। संवाद

पैथॉलोजी में मरीजों का नमूना लेते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed