{"_id":"6765c3ab2a5b6a6e070b6897","slug":"intermediate-practical-exams-will-be-held-from-23-to-31-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-133960-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 23 से 31 तक होंगी इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 23 से 31 तक होंगी इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
Sat, 21 Dec 2024 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 से 31 जनवरी तक होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं को सीसीटीवी की निगरानी में करवाया जाएगा। इसकी रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखनी होगी।
परिषद के सचिव ने पत्र जारी कर सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है, जिसके अनुसार हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह विद्यालय स्तर पर प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर कराई जाएंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटरमीडिएट की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmap.edu.in पर आनलाइन अपलोड किए जाएंगे। प्राप्तांकों को अपलोड करने के लिए 10 जनवरी से वेबसाइट क्रियाशील होगी।
विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 14 से 10 जनवरी के बीच विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा कराई जाएंगी। विद्यालय स्तर पर कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाएं और हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 11 से 21 जनवरी के बीच होंगी।