{"_id":"652cd6d4410730672004beb6","slug":"instructors-protested-and-raised-the-demand-of-17-thousand-honorarium-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-6488-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धरना देकर अनुदेशकों ने उठाई 17 हजार मानदेय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धरना देकर अनुदेशकों ने उठाई 17 हजार मानदेय की मांग
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गांधी भवन में धरना देते अनुदेशक। संवाद
शाहजहांपुर। प्रांतीय जूनियर हाईस्कूल अनुदेशक संघ की जिला इकाई ने 17 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। इस दौरान जोरदार तरीके से प्रदर्शन कर अपनी आवाज को बुलंद किया।
जिला महामंत्री मोहम्मद शोएब राजपूत के नेतृत्व में धरने में जिले भर के अनुदेशक शामिल हुए। धरना स्थल पर हुई सभा में संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार संविदा विरोधी सरकार है, जिसने सत्ता में आने के बाद हमेशा संविदा कर्मियों के साथ बेहतर व्यवहार नहीं किया है। उनके हक को मारने का काम किया। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अनुदेशकों को 17000 मानदेय नहीं दिया।
जिला महामंत्री मोहम्मद शोएब राजपूत ने कहा कि सरकार अनुदेशकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हम न्यायपालिका से जीतकर अपना हक वापस लेकर रहेंगे। धरने में संदीप कुमार, संजीत कुमार, विमल, आशीष, वागेश, पवन पांडे, विकास सिंह, सुभाष, अपूर्वा, विनीता, फराह नाज, रिचा, निशा, श्याम, अजय, सुशील भारती शामिल रहे।