फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions to expedite the survey work of sugarcane residue in the fields

खेतों में अवशेष गन्ना के सर्वे कार्य में शीघ्रता लाने के निर्देश

Thu, 03 Mar 2022 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the survey work of sugarcane residue in the fields
शाहजहांपुर के गन्ना भवन सभागार में बुधवार को हुई गन्ना क्रियान्वयन समिति की बैठक में अधिकारियों - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों को अवशेष गन्ना के सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को गन्ना भवन के सभागार में हुई केन इंपलीमेंटेशन कमेटी (गन्ना क्रियान्वयन समिति) की बैठक में उन्होंने सर्वे कार्य की समीक्षा की। कहा कि गन्ना कैलेंडर के अनुसार जिन किसानों का दसवें पक्ष में गन्ना समाप्त हो चुका है, उनके सट्टे बंद करा दिए जाएं।
विज्ञापन

समीक्षा से पता चला कि जिले में अब तक 1.42 लाख किसानों से 260 लाख क्विंटल गन्ना की खरीद हो चुकी है। सभी चीनी मिलें अपनी पूरी क्षमता के साथ पेराई कार्य कर रही हैं। पुवायां सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ने बताया कि मकसूदापुर चीनी मिल द्वारा बंदी का नोटिस जारी कर दिया है। इस मिल क्षेत्र के 23189 किसानों का गन्ना समाप्त हो गया है। डीसीओ डॉ. भार्गव ने सभी समिति सचिवों को ऐसे किसानों के सट्टे तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए, जिनका गन्ना समाप्त हो चुका है। कहा कि मकसूदापुर मिल द्वारा बंदी का अंतिम नोटिस जारी कर दिया है, लेकिन मिल गेट पर ही किसानों को अवशेष गन्ना की पर्ची उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

डीसीओ ने बताया कि अपर मुख्य सचिव (गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग) संजय आर भूसरेड्डी के निर्देशानुसार खेतों मेें अवशेष गन्ना का सर्वे कराने के लिए विभागीय एवं चीनी मिलों की 50 संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे के समानांतर सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अभियान चलाकर एक मोबाइल नंबर पर पांच से अधिक सट्टे फीड होने की जांच कराकर उन्हें सही कराएं। सट्टों को किसानों के आधार नंबर से जोड़ें। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में 5600 हेक्टेयर बसंतकालीन गन्ना बोआई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए किसानों को उन्नत प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक में रोजा चीनी मिल के प्रतिनिधि अधिकारी बृजेश शर्मा, तिलहर मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अमित चतुर्वेदी, पुवायां चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी उदय भान सिंह, लोनी मिल के अधिकारी गौरव रस्तोगी, निगोही मिल के गन्ना महाप्रबंधक आशीष त्रिपाठी, अजबापुर मिल के अनिल सिंह आदि अधिकारी, सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed