फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions to complete the construction of the Critical Care Block as soon as possible.

Shahjahanpur News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण जल्द से जल्द से पूरा करने के निर्देश

Sun, 24 May 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the construction of the Critical Care Block as soon as possible.
राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप। स्रोत : सूचना विभाग
शाहजहांपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक बिल्डिंग के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था से बजट और अब तक हुए कार्य की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि 75 प्रतिशत धनराशि प्राप्त हो गई है और लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मंत्री ने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए शीघ्र हस्तगत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने ओपीडी का निरीक्षण किया। डीएम ने नवीन ओपीडी व औषधि वितरण काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए। बताया गया कि रजिस्ट्रेशन के लिए चार और औषधि वितरण के लिए तीन नए काउंटर बनाए जाएंगे। इस दौरान ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, महापौर अर्चना वर्मा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार, सीएमएस डॉ. सरोज कुमार आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





--विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के दिए निर्देश



प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विकास भवन सभागार में विकास कार्य, राजस्व वसूली एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। सीडीओ ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन बिंदुवार प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर प्रदेश में सातवें स्थान पर है। मंत्री ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्युत आपूर्ति, लाइन लॉस, खराब ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई समय से कराई जाए। मंत्री ने रसायन डीबीटी के जागरूकता के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि प्रदेश में जनपद की कानून व्यवस्था की 11वीं रैंक है। मंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद की कानून व्यवस्था अच्छी रहे। खुराफातियों एवं अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


--

कलान में महर्षि कश्यप की प्रतिमा का लोकार्पण

कलान। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को महर्षि कश्यप की वाटिका में उनकी प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रतिमा लगाकर कश्यप समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियों ने सत्ता में रहने के बावजूद महर्षि कश्यप को भुला दिया। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने लोगों से महर्षि कश्यप के पदचिह्नों पर चलकर सांस्कृतिक विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed