{"_id":"6a31a487e317ada78a0e77bc","slug":"instructions-issued-for-action-after-jalalabad-chc-found-locked-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-176368-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालाबाद सीएचसी पर ताला लगा होने पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालाबाद सीएचसी पर ताला लगा होने पर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
जलालाबाद। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीएचसी जलालाबाद का निरीक्षण किया। सीएचसी के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा को जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय केवल गार्ड रमेश चंद्र, वार्ड बॉय मोहम्मद जीशान और फार्मासिस्ट मोहम्मद इलियास उपस्थित मिले। वहीं दवा लेने के लिए आए मरीज और तीमारदार केंद्र के बाहर इंतजार करते हुए मिले। डीएम ने लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें समय पर दवाइयां उपलब्ध नहीं हो रही हैं और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं।
मामले को गंभीरता को लेते हुए डीएम ने सीएचसी पर उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक और वितरण रजिस्टर का तत्काल मिलान कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएचसी जरियनपुर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण, एक्स-रे, दवा वितरण आदि कक्षों की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने उपस्थित लोगों से मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र में कूलर, रेफ्रिजरेटर और सोलर सिस्टम लगाने के लिए कहा। साथ ही रंगाई-पुताई के निर्देश दिए।