फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions for suspension of XEN for absence and Kanungo for negligence in measurement

Shahjahanpur News: गैरहाजिर रहने पर एक्सईएन और पैमाइश में लापरवाही पर कानूनगो के निलंबन के निर्देश

Sun, 07 Jun 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Instructions for suspension of XEN for absence and Kanungo for negligence in measurement
पुवायां में ​शिकायतें सुनते डीएम और एसपी। संवाद
पुवायां। समाधान दिवस में विद्युत निगम और राजस्व की शिकायतों की संख्या अधिक रहने पर डीएम ने असंतोष जताते हुए कहा कि पुवायां में सब कुछ ठीक नहीं है। डीएम ने समाधान दिवस में पुवायां के एक्सईएन पुनीत निगम के गैरहाजिर रहने और भूमि पैमाइश में लापरवाही पर कानूनगो आदर्श कुमार के निलंबन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की अधिक संख्या देख डीएम ने एसडीएम सदानंद सरोज से कहा कि भीड़ यह दर्शाती है कि पुवायां में काम ठीक से नहीं हो रहा है। छोटी शिकायतों की संख्या अधिक है, जिनका निस्तारण आसानी से कराया जा सकता है। अधिकारियों के ध्यान नहीं देने के चलते लोगों को समाधान दिवस में आना पड़ता है। डीएम ने सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। कानूनगो आदर्श कुमार के भूमि पैमाइश में लापरवाही करने और पुवायां के अधिशासी अभियंता विद्युत पुनीत निगम के अनुपस्थित होने पर डीएम ने निलंबन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त राजस्व, बिजली और आपूर्ति विभाग की शिकायतों का रविवार को सही निस्तारण कराते हुए शाम छह बजे तक डीएम आवास पर आकर आख्या उपलब्ध कराएं। उन्होंने तहसीलदार और नायाब तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि जनता दर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस और अन्य माध्यमों से जो भी शिकायतें मिलें, उनका लेखपाल और कानूनगो से सही निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में राजस्व की 106, बिजली की 19, पुलिस की 14, विकास की 22 और अन्य विभागों की 14 शिकायतें प्राप्त हुईं। छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसपी सौरभ दीक्षित, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, डीएफओ सचिन कुमार, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ ऋषिपाल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

---
मौके पर जाना जरूरी
डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायत निस्तारण में कर्मचारियों, अधिकारियों का मौके पर जाना जरूरी है और शिकायतकर्ता के साथ फोटो अवश्य लिया जाएं। शिकायत के निस्तारण में समय का ध्यान भी रखा जाए। सभी शिकायतों को निर्धारित समय में निस्तारित किया जाए। संवाद

पुवायां में शिकायतें सुनते डीएम और एसपी। संवाद

पुवायां में शिकायतें सुनते डीएम और एसपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed