फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions for removal of the statue of Maharishi Valmiki from the pond land

Shahjahanpur News: तालाब की जमीन से महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति हटाने के निर्देश

Mon, 13 Oct 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions for removal of the statue of Maharishi Valmiki from the pond land
मीरानपुर कटरा। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण ने रविवार को मोहल्ला आतिशबाजान में खुदागंज मार्ग के किनारे सरकारी तालाब की उस जमीन का जायजा लिया, जहां पिछले दिनों कुछ लोगों ने महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति रख दी थी। उन्हाेंने मूर्ति रखने वाले महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों को बुलाकर उन्हें मूर्ति हटा कर नीयत स्थान पर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों और अन्य भवनों को चिह्नित कर उन्हें तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार अमित कुमार ने उन्हें बताया कि 48 एकड़ के सरकारी तालाब की काफी जमीन पर कब्जे हो चुके हैं। एसपी ग्रामीण ने तालाब की वीडियोग्राफी भी कराई। इस मौके पर लेखपाल कमलेश शर्मा व अनुराग कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed