{"_id":"66d10b5671762fe8ce0c7264","slug":"instructions-for-action-against-nhai-executive-engineer-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-125964-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एनएचएआई के अधिसाशी अभियंता पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एनएचएआई के अधिसाशी अभियंता पर कार्रवाई के निर्देश
Fri, 30 Aug 2024 05:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में हुई। एनएचएआई के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने समस्त एजेंसियों को सड़क सुरक्षा में अच्छे कार्य करके लोगों के जीवन को बचाने की अपील की है।
डीएम ने कहा कि सड़कों पर जहां आवश्यकता हो वहां पर रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर, ब्लैक स्पॉट, साइन बोर्ड आदि लगवाएं। डीआईओएस हरिवंश कुमार को स्कूली वाहनों का फिटनेस एवं वाहन चालकों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
नगर निगम के अधिकारियों को एक सप्ताह में बंद पड़े सभी सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कराने के लिए कहा। वर्ष 2024 में चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर प्राथमिकता पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने प्रवर्तन की कार्रवाई बढ़ाने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कि सोलेशियम योजना के अंतर्गत हिट एंड मोटर दुर्घटनाओं को रोकने पर कार्य किया जाए। कहा कि ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों व ऐसे वाहन जिनकी समय सीमा पूर्ण हो चुकी है, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।