{"_id":"571527494f1c1b4d6d8b4658","slug":"inspector-transferred-without-action-leader-to-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिना कार्रवाई नेता को छोड़ने वाले दरोगा का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कार्रवाई नेता को छोड़ने वाले दरोगा का तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह पूर्व गंभीर धाराओं में नामजद एक नेताजी को शनिवार को पकड़कर बिना कार्रवाई के छोड़ देना दरोगा को भारी पड़ गया। एसपी ने दरोगा को थाने से हटा दिया है।
बंडा के गांव कुलुम जुझारपुर के रंजीत सिंह ने 16 फरवरी को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि गांव में उसकर पुश्तैनी जमीन है। उसकी भूमि को गांव के ही रमेश सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने नाम करा लिया। जानकारी होने पर उसने न्यायालय को सही तथ्यों की जानकारी देते हुए प्रार्थना पत्र दिया तो न्यायालय ने आदेश को निरस्त कर दिया। इस प्रकार रमेश सिंह ने भूमि हड़पने के लिए जाली दस्तावेजों का उपयोग किया है और सही तथ्यों को छिपाकर मुकदमा कर गलत आदेश करा लिया। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
रंजीत का आरोप था कि शनिवार को पुवायां थाने के दरोगा विष्णु कुमार ने रमेश सिंह को पकड़ लिया और रात को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। मामले की शिकायत एसपी से की गई थी। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में खबर को प्रकाशित किया था। सोमवार को दरोगा विष्णु कुमार को पुवायां कोतवाली से हटा दिया गया। उनका तबादला परौर किया गया है।