{"_id":"6536be70a8800740a9018374","slug":"inspector-detained-the-farmer-in-the-police-station-beat-him-up-took-20-thousand-rupees-and-released-him-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-6943-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दरोगा ने किसान को थाने में बंदकर पीटा, 20 हजार लेकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दरोगा ने किसान को थाने में बंदकर पीटा, 20 हजार लेकर छोड़ा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परौर के हैदरपुर गांव में चकरोड के विवाद में आरोपियों से मिलकर हल्का दरोगा बलराज सिंह ने किसान मुन्नालाल को थाने में बंदकर इतना पीटा कि अंदरूनी चोट आने के साथ उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। आरोप है कि बाद में 20 हजार रुपये लेने के बाद उन्हें छोड़ा गया। शिकायत पर एसपी देहात ने सीओ जलालाबाद को जांच सौंपी है।
हैदरपुर निवासी मुन्नालाल का गांव के चार लोगों से चकरोड का विवाद चल रहा है। चकरोड की नाप होने के बाद उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर नपाई पर सवाल खड़ा किया था। मामले की जांच एसडीएम कलान को दी गई थी। मुन्नालाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 अक्तूबर को आरोपियाें से सांठगांठ के बाद परौर के हल्का दरोगा बलराज सिंह उनके घर पर आए और गाली-गलौज करने के बाद पकड़कर ले गए।
थाने में बंद कर खूब पीटा। पिटाई से उन्हें अंदरूनी चोट आईं और सुनाई देना बंद हो गया। आरोप है कि उनसे 20 हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने घर से रुपये मंगाकर दरोगा को दिए, तब उन्हें छोड़ा गया। मुन्नालाल का आरोप है कि दरोगा ने रुपयों का जिक्र करने पर गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी अशोक कुमार से शिकायत की। जिस पर उन्होंने मामला एसपी देहात को संदर्भित किया। उन्होंने जांच सीओ जलालाबाद को सौंपी है।
विज्ञापन
-
प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद मामले की जांच सीओ जलालाबाद को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद गुण-दोष के आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात