फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   inspector beat the farmer brutally in the police station in Shahjahanpur

Shahjahanpur: दरोगा ने किसान को थाने में बंदकर बेरहमी पीटा, 20 हजार रुपये लेकर छोड़ा; कान से सुनाई देना बंद

Mon, 23 Oct 2023 07:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 07:16 PM IST
सार

शाहजहांपुर में एक किसान ने परौर थाने के हल्का दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि दरोगा ने किसान को थाने में बंदकर बेरहमी से पीटा। जिससे उसे एक कान से सुनाई देना बंद हो गया। 

विज्ञापन
inspector beat the farmer brutally in the police station in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव में चकरोड के विवाद को लेकर आरोपियों से मिलकर हल्का दरोगा ने किसान मुन्नालाल को थाने में बंदकर उलकी पिटाई की। उसे इतना पीटा कि अंदरूनी चोट आने के साथ कान से सुनाई देना बंद हो गया। आरोप है कि 20 हजार रुपये लेने के बाद उसे छोड़ा गया। मामले में शिकायत एसपी तक आने के बाद सीओ जलालाबाद को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन


हैदरपुर निवासी किसान मुन्नालाल का गांव के चार लोगों के साथ चकरोड संबंधित विवाद चल रहा है। चकरोड की नाप होने के बाद उसने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर नपाई पर सवाल खड़ा किया था। मामले की जांच एसडीएम कलान को दी गई थी। 
विज्ञापन


पिटाई से अंदुरूनी चोटें आईं
मुन्नालाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 अक्तूबर को आरोपियों से सांठगांठ के बाद परौर के हल्का दरोगा बलराज सिंह उसके घर पर आए और गाली-गलौज करने के बाद पकड़कर ले गए। थाने में बंद कर खूब पीटा गया। पिटाई से उन्हें कान से सुनाई देना बंद हो गया। शरीर में अंदुरूनी काफी चोटें आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उससे 20 हजार रुपये की मांग की गई। उसने घर से रुपये मंगाकर दरोगा को देने पर उसे छोड़ा गया। मुन्नालाल ने बताया कि दरोगा ने रुपयों का जिक्र करने पर गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी एसपी अशोक कुमार को दी। उसके प्रार्थना पत्र पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

रामलीला में डांस पार्टी, एसडीएम से शिकायत
मीरानपुर कटरा के रामलीला मेले में डांस पार्टी बंद कराने को लेकर एसडीएम तिलहर से शिकायत की गई। विश्व हिंदू परिषद की ओर से दिए ज्ञापन में बताया कि रामलीला मेले में डांस पार्टी के नाम पर फूहड़ता परोसी जा रही है। इसे तत्कल बंद कराया जाए। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि मेले में डांस पार्टी चलते मिलने पर तुरंत बंद कराया जाएगा।

एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने कहा कि प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद मामले की जांच सीओ जलालाबाद को सौंपी गई। उनकी रिपोर्ट के बाद गुण-दोष के आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed