फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   inspection by railway GM in roza station

रेलवे के जीएम को बंद मिला बट वेल्डिंग प्लांट

Wed, 09 Feb 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
inspection by railway GM in roza station
रोजा में स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने मंगलवार को रोजा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जीएम ने लोको लॉबी और बट वेल्डिंग प्लांट की व्यवस्था देखी। इस दौरान रेल यूनियनों समेत चर्च कालोनी के लोगों ने उन्हें ज्ञापन दिया। वहीं दूसरी तरफ शाहजहांपुर स्टेशन पर जीएम स्पेशल रन-थ्रू पास हो गई। रेल अधिकारियों की तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम चार बजे लखनऊ से आए जीएम आशुतोष गंगल की स्पेशल ट्रेन रोजा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वह सीधे रोजा लोको लॉबी में पहुंचे और अभिलेखों का निरीक्षण किया। लोको पायलट की संख्या देखने के बाद शराब पीने वाले चालकों की संख्या पूछी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शराब का सेवन करने वाले मात्र दो चालक हैं।
विज्ञापन

इसके बाद कार से कुछ दूरी पर स्थित बट वेल्डिंग प्लांट पर जीएम पहुंचे। उन्हें प्लांट बंद मिला। यहां मौजूद मिले कुलवंत कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन के टुकड़े नहीं मिलने के कारण प्लांट बंद हो गया। 18 माह में 13 हजार टुकड़ों को जोड़कर लाइन बनाना था, लेकिन टुकड़े की आपूर्ति ही नहीं हो पाई। इस बीच चर्च कालोनी के लोग पहुंच गए। उन्होंने ज्ञापन देकर चर्च कालोनी का रास्ता खुलवाए जाने की मांग की। जीएम ने रेलवे की जमीन की बाउंड्रीवॉल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन, मंडल अभियंता ऋषभ दत्त,रेल पथ निरीक्षक अरुण सक्सेना, यातायात निरीक्षक एसके यादव, सीनियर सेक् शन इंजीनियर संदीप कुमार, स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
रनथ्रू निकल गई जीएम स्पेशल, खड़े रह गए अधिकारी
-जीएम के निरीक्षण को देखते हुए कई दिनों से शाहजहांपुर स्टेशन पर तैयारियों का दौर चल रहा था। स्टेशन के भवन को रंग-रोगन कराकर चमका दिया था। अधिकारियों ने भी रिकार्ड दुरुस्त करने के साथ ही स्टेशन की अन्य व्यवस्थाओं को सही करा दिया था। मंगलवार को जीएम के रोजा आने से पहले स्थानीय अधिकारी अलर्ट हो गए। अधिकारी बुके व फूल लेकर खड़े रह गए और जीएम की स्पेशल ट्रेन पौने छह बजे रन-थ्रू पास हो गई। जीएम के यहां नहीं रुकने से सारी तैयारियां धरी रह गईं। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, सीएमआई मनोज सिंह, सीआईटी महेश बाबा, सीएचआई त्रिलोक चंद्र आदि मौजूद रहे।

---------
नरमू ने किया प्रदर्शन
-शाहजहांपुर स्टेशन पर जीएम के नहीं रुकने पर नरमू के कार्यकर्ताओं ने शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। रोजा में उरमू और नरमू के पदाधिकारियों ने जीएम को रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया। कांग्रेस कमेटी के रोजा के शाखा के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने मांग पत्र देकर ट्रेनों का स्टापेज कराने, पैसेंजर ट्रेनों का संचालन करने समेत कई मांगों को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed