फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inrwhil the hammer School Built in toilet

इनरव्हील ने हथौड़ा स्कूल में बनवाए शौचालय

Sun, 20 Dec 2015 09:24 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 20 Dec 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
Inrwhil the hammer School Built in toilet
सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ शौचालय अभियान को गति देते हुए भावलखेड़ा के परिषदीय स्कूल में बालिकाओं के लिए दो शौचालयों का निर्माण कराया, जिसका उद्घाटन क्लब की मंडलाध्यक्ष पिंकी बंसल ने किया। इसके पश्चात श्रीमती बंसल ने बोर्ड की बैठक लेकर क्रियाकलापों की जानकारी ली और नई योजनाओं से अवगत कराया। इसी कड़ी में शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में सहयोगी सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।  
विज्ञापन

संस्थाध्यक्ष रीना अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से प्राइमरी पाठशाला हथौड़ा बुजुर्ग में बालिकाओं के लिए दो शौचालयों का निर्माण कराया, जिसका लोकार्पण मंडलाध्यक्ष पिंकी बंसल ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्कूल जानकीनगर में प्रधानाध्यापिका अर्चना श्रीवास्तव के साथ मौजूद गांव की महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन और साबुन वितरित किया। यहां संस्था की ओर से चलाए जा रहे प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का निरीक्षण करने के बाद मंडलाध्यक्ष ने एक होटल में मुख्य संगठन इनरव्हील और सहयोगी संगठन प्रयास के सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद हुए समारोह में दोनों संगठनों की सचिव ज्योति शर्मा और निशा खन्ना ने कार्ययोजना की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने अभी तक कराए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए सहयोगी सदस्यों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से ललित गर्ग, प्रज्ञांशु गर्ग आदि शामिल रहे। सचिव ज्योति शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रयास संस्था की अध्यक्ष काजल खन्ना, मधु कपूर, डॉ. टीना अग्रवाल, सुनीता गर्ग, राजेंदर कौर, गीता गुप्ता, सुधा प्रसाद, रागिनी कपूर, माधुरी गुप्ता, नीेलम गुप्ता, हिमानी खन्ना, मनीषा खन्ना, रश्मि मेहरोत्रा, मुक्ता वोहरा, अनुप्रिया, फरहादीबा खान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed