{"_id":"686a74a4288ea00a2a0acb40","slug":"injured-prd-soldier-taken-to-death-for-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-147481-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरेली ले जा रहे घायल पीआरडी जवान की रास्ते में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरेली ले जा रहे घायल पीआरडी जवान की रास्ते में मौत
विज्ञापन
पुवायां के गांव नवाबपुर गंगा निवासी पीआरडी जवान प्रेमपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
पुवायां। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल पीआरडी जवान की इलाज के लिए बरेली ले जाते समय मौत हो गई। पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी है।
गांव नवाबपुर गंगा निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके 45 वर्षीय पिता प्रेमपाल राठौर पीआरडी जवान थे और पांच जुलाई की रात ड्यूटी करने के बाद सुबह लगभग साढ़े चार बजे बाइक से घर जा रहे थे। पुवायां-निगोही मार्ग पर गांव कहमारा वाली पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक में लग जाने से उनके पिता गंभीर घायल हो गए थे।
एंबुलेंस से प्रेमपाल को पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी पाकर परिजन भी सीएचसी से उनके साथ गए थे। इलाज के बाद छह जुलाई को प्रेमपाल को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
इसके बाद परिजन शव को पुवायां सीएचसी ले आए। राजेश ने पुलिस को तहरीर दी, इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जाएगा। प्रेमपाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।