फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Injured by beating up real brothers

Shahjahanpur News: सगे भाइयों को पीटकर किया घायल

Thu, 23 Oct 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Injured by beating up real brothers
तिलहर। ट्रेन से गाजियाबाद जाने के लिए स्टेशन जा रहे युवक ओर उसके दो भाइयों को बुधवार की देर रात कहासुनी की रंजिश में कुछ लोगों ने रेलवे क्रॉसिंग के पास घेर कर हमला कर दिया। लाठी-डंडों के हमले में तीनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिंदू पट्टी निवासी संगीत रस्तोगी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार की रात करीब 11 बजे उनका पुत्र हर्षित गाजियाबाद जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था। साथ में उसके छोटे भाई अर्पित और दर्शित भी थे। इसी दौरान मोहल्ला पक्का कटरा निवासी जितेंद्र, रितिक और उनके पांच अन्य साथियों ने उनके बेटों से गाली-गलौज की और विरोध करने पर उन्हें पीटकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं, लेकिन दूसरे पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed