{"_id":"68cc59fec9ec55070503f129","slug":"india-has-emerged-as-a-major-power-in-the-whole-world-mahli-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-153039-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी दुनिया में बड़ी ताकत बनकर उभरा भारत : महली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी दुनिया में बड़ी ताकत बनकर उभरा भारत : महली
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली का स्वागत लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। लखनऊ के शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत बड़ी ताकत बनकर उभरा है। जब कभी दहशतगर्दों का हमला हुआ, तब भारत को सभी का साथ मिला। ऑपरेशन सिंदूर इस बात का जीता-जागता उदाहरण है।
बुधवार को कार्यक्रम में शिरकत करने आए महली ने सैयद मोहिउद्दीन के आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम उठाए जाएं, जिससे दोबारा दहशतगर्द ऐसी हरकत नहीं कर सकें। गोरखपुर में हुई घटना के सवाल पर कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की कोशिश होनी चाहिए।
नौजवानाें को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, जिससे वे देश की अर्थव्यवस्था बेहतर बनाने में भूमिका अदा कर सकें। उन्होंने मतदाता सूची को लेकर कहा कि किसी भी व्यक्ति को वोट से महरूम रखना जुल्म है। इसकी जिम्मेदारी सियासी पार्टियों व तंजीमों की है। लोगाें का भी फर्ज है कि वे अपने वोट की हिफाजत के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
--
पिछड़ाें को शिक्षा की मुख्यधारा में लाया जाए
बुधवार की रात एक मैरिज लॉन में बैठक में महली ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मुस्लिम समाज पिछड़ने नहीं पाए। गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। समाज में कोई व्यक्ति शिक्षा से वंचित नहीं रहे। उन्हें पढ़ाकर डॉक्टर, इंजीनियर बनाने में सहयोगी बनें। डॉ.अब्दुल अहद ने भी विचार रखे। सैयद मोहिउद्दीन व हाजी असलम खां ने महली का बुके देकर स्वागत किया।