{"_id":"69f0f510abe35edf890a9347","slug":"increased-load-amidst-the-heat-keruganj-feeder-supply-fails-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-171869-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्मी में बढ़ा लोड, केरूगंज फीडर की आपूर्ति हुई फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्मी में बढ़ा लोड, केरूगंज फीडर की आपूर्ति हुई फेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी के आते ही बिजली का नेटवर्क पटरी से उतरने लगा है। मंगलवार को अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के केरूगंज फीडर की आपूर्ति फेल हो गई। इसके अलावा कई अन्य उपकेंद्रों पर ट्रिपिंग होने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही लोड भी बढ़ने लगा है। इसके चलते बिजली की लाइनें जवाब देने लगी हैं। शाम करीब पांच बजे अब्दुल्लागंज का केरूगंज फीडर की आपूर्ति फेल हो गई। हालांकि, कुछ देर के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके अलावा निगोही रोड, गोविंदगंज व बहादुरगंज उपकेंद्र के फीडराें की ट्रिपिंग आने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। संवाद
-- -- -- --
आज बंद रहेगी गोविंदगंज फीडर की बिजली
गोविंदगंज उपकेंद्र के गोविंदगंज फीडर पर जर्जर लाइन बदलने का काम बुधवार को होगा। इसके चलते सुबह 10 से लगभग शाम चार बजे तक खिरनीबाग, सदर बाजार, केशवनगर कॉलोनी, गोविंदगंज की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ ने दी। संवाद