फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Increase scientifically cultivated sugarcane farmers

वैज्ञानिक तरीके से खेती कर गन्ना उत्पादन बढ़ाएं किसान

Fri, 12 Feb 2016 12:13 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 12 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Increase scientifically cultivated sugarcane farmers
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को लोधीपुर स्थित गन्ना शोध परिषद के परिसर में एक दिवसीय किसान मेला और कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित खरे ने दीप प्रज्जवलित कर किसान मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हुई किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी में किसानों ने कृषि संबंधी सवाल किए और कृषि वैज्ञानिकों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी को संबांधित करते हुए सीडीओ खरे ने कहा कि किसान भाई कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिए सुझावों के अनुरूप वैज्ञानिक तरीके से गन्ने की खेती करें। इससे गन्ना उत्पादन में प्रति इकाई बढ़ोतरी होगी और किसानों का आर्थिक स्तर भी सुधरेगा। उन्होंने मेले की प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों का अवलोकन करके कृषि तकनीक में बदलाव लाने का किसानों से आह्वान किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व, गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने शोध की नवीनतम उपलब्धियों और किसान हित में बनाई गई भविष्य की कार्य योजना पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर परिषद और कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिकों ने विभिन्न फसलों की बुवाई और कीट-रोग प्रबंधन के बारे में उपयोगी सुझाव दिए। उप निदेशक कृषि प्रसार डॉ. राधाकृष्ण यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed