फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar at dialysis unit Affected female student breaks down in tears before the Mayor in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: डायलिसिस यूनिट में बवाल का मामला, महापौर के सामने फफक पड़ी पीड़ित छात्रा, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Jul 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 01:27 AM IST
सार

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस इकाई में हुए बवाल के तीसरे दिन पुलिस ने पैरामेडिकल छात्रा अलका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें दो नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन
Uproar at dialysis unit Affected female student breaks down in tears before the Mayor in Shahjahanpur
महापौर के गले लगाकर रोई छात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में हुए बवाल के तीसरे दिन पुलिस ने पैरामेडिकल छात्रा अलका की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें दो नामजद व 15 से 20 अज्ञात लोगों को शामिल किया है। इससे पहले दोपहर में छात्राओं ने महापौर अर्चना वर्मा से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी। पैरामेडिकल की छात्रा अल्का ने बहन अनुष्का के साथ रविवार को महापौर से मुलाकात की। पीड़ित छात्रा उनके गले लगकर फफक पड़ी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


अलका ने बताया कि विपक्षी लगातार समझौते का दबाव बना रहा है। महापौर ने छात्रा को ढाढ़स बंधाते हुए अधिकारियों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इधर, देर शाम छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें बताया कि शुक्रवार को डायलिसिस यूनिट में ड्यूटी के दौरान मदनापुर थाना क्षेत्र के महियाबाद गांव निवासी विजय प्रताप की 19 वर्षीय बेटी लता सिंह आई थी। लता क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन


छात्रा ने लगाए ये आरोप 
मरीज को उसके पिता विजय प्रताप सिंह, भाई अभय प्रताप सिंह ने भर्ती कराया था। मरीज के परिजनों ने वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। फिर ओपीडी में जाने के दौरान मरीज के भाई व पिता ने बाल पकड़कर पीटा और गाड़ी में डालने का प्रयास करते हुए धमकी दी। इस बीच चार गाड़ियों में भरकर आए लोगों ने यूनिट में घुसकर तोड़फोड़ की। अभद्रता करते हुए बाल पकड़कर घसीटते हुए पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के दौरान छात्रा बेबी गुप्ता की गर्दन, छात्र रिंकू की आंख और सूरज के हाथ पर चोटें आईं। बहन अनुष्का वर्मा को भी खींचकर पीटा गया। आरोपी उसका मोबाइल भी छीन ले गए। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जा रही है। 

Trending Videos

दूसरे पक्ष की तहरीर पर चल रही जांच
लता सिंह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिस पर उन्होंने अपना पक्ष रखा है। उनका आरोप है कि एक नंबर बेड पर डायलिसिस होती है। फिर भी उसे चार नंबर बेड पर लेटने को कह दिया। कुछ देर के बाद उसे झटके आने लगे और सांस में दिक्कत होने लगी। इस बीच छात्राओं ने उससे अभद्रता की। लता सिंह पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच की तो छात्रा का मोबाइल फोन छीनने और गाड़ी में खींचकर डालने के प्रयास की बात गलत बताई जा रही।

महापौर अर्चना वर्मा ने बताया कि दोनों पीड़ित छात्राएं मदद मांगने आई थीं। भाजपा प्रदेश सरकार महिलाओं और छात्राओं के सुरक्षा के लिए संवेदनशील है। इस मामले में डीएम और एसपी से बात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed