फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inauguration of the sports complex

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन आज

Wed, 03 Jun 2015 10:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 03 Jun 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the sports complex
आयुध वस्त्र निर्माणी (ओसीएफ) के स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन समारोह बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय आयुध निर्माणियों के महानिदेशक एवं आयुध निर्माणी बोर्ड के अध्यक्ष सोमेंद्र यमदग्नि होंगे। चार जून को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त महाप्रबंधक डी कुहन ने बताया कि फैक्ट्री का शताब्दी वर्ष 14 जून 2014 से मनाया जा रहा है। इसका दो दिवसीय समापन समारोह चार जून से आरंभ हो रहा है। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि महानिदेशक यमदग्नि के साथ ओईएफ समूह मुख्यालय कानपुर के अपर महानिदेशक वीपी यजुर्वेदी तथा ओएफबी के सदस्य वीपी कामरा भी यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार जून को शाम साढ़े छह बजे ओसीएफएस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन होगा। पांच जून को सुबह 10 बजे शताब्दी प्रदर्शनी का उद्घाटन, 11 बजे कामसासू कांपलेक्स में पौधारोपण, शाम सात बजे फैक्ट्री रामलीला मैदान में समापन समारोह होगा, इसमें शताब्दी फोटो पत्रिका और निर्माणी के साहित्यकारों के काव्य संग्रह काव्यांजलि का विमोचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed