फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inauguration of DCB's new branch and Namo Auditorium

Shahjahanpur News: डीसीबी की नई शाखा व नमो सभागार का लोकार्पण

Sun, 02 Mar 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of DCB's new branch and Namo Auditorium
कचहरी ​स्थित जिला सहकारी बैंक की नवनिर्मित शाखा का लोकार्पण करते मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जेपी - फोटो : स्रोत : वीडियो ग्रैब
शाहजहांपुर। कचहरी स्थित जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की नवनिर्मित शाखा और नमो सभागार का मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार सहकारी संस्थाओं के आधुनिकीकरण के लिए लगातार बजट उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। सहकारी समितियों के पैक्स कंप्यूटराइजेशन का कार्य किया जा रहा है, जिससे समितियों के कार्याें में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर जिला सहकारी बैंकों की मॉनिटरिंग करते हुए उनके लाभदायक स्वरूप को विकसित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसके बाद मंत्री ने ग्राम जमौर में विधायक निधि से निर्मित इंटरलाॅकिंग मार्ग एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प योजनांतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम मोहनपुर ममरेजपुर में विधायक निधि से नवनिर्मित इंटरलॉकिंग मार्गों, ग्राम हरीउरा में पंचायत सचिवालय, ग्राम गोपालपुर ठठिउरा में स्व. गोकुल सिंह खेल मैदान, अस्थायी गोशाला, नंदीशाला, इंटरलाॅकिंग, सामुदायिक शौचालय तथा आरआरसी सेंटर आदि निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया।

राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, सांसद अरुण कुमार सागर, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक चेतराम, हरिप्रकाश वर्मा, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश एस. आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed