{"_id":"68adb8c582cf4db75d0ef086","slug":"in-the-death-of-a-farmer-two-parties-are-accusing-each-other-of-torturing-him-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-151249-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किसान की मौत में दो पक्ष एक-दूसरे पर लगा रहे प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किसान की मौत में दो पक्ष एक-दूसरे पर लगा रहे प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन
खुटार। गांव नवदिया प्रेमराज निवासी किसान करनैल सिंह की मौत के मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
करनैल सिंह 24 अगस्त की सुबह घर में मृत पाए गए थे। भाई रंजीत सिंह की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया था, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। रंजीत ने भाभी बलजिंदर कौर पर भाई को प्रताड़ित करने और इसी कारण मौत हो जाने का आरोप लगाया था। उधर करनैल सिंह की पत्नी बलजिंदर कौर ने ससुराल वालों पर ही पति को परेशान करने और प्रताड़ना के कारण पति के आत्महत्या करने का आरोप लगाया था।
मंगलवार को करनैल सिंह के साले अल्हागंज के गांव हरना नगला निवासी पिंदर सिंह और करमजीत सिंह ने किसान नेताओं के साथ सीओ और एसडीएम को संबोधित शपथपत्र नायब तहसीलदार और पुवायां के थाना प्रभारी को सौंपे। दोनों ने शपथपत्र में अपनी बहन पर ही बहनोई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या को प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
कहा कि, पूर्व में बहन बलजिंदर कौर ससुराल से तमाम सामान उठा ले गई थी, बहन के साथ कई और लोग भी बहनोई को प्रताड़ित करने में शामिल हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पत्नी ससुराल वालों पर और ससुराल के लोग और करनैल के साले बलजिंदर कौर पर आरोप लगा रहे हैं। जांच चल रही है। जो तथ्य मिलेंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।