{"_id":"6abff7fc8d19a179be07ed4b","slug":"in-puwayan-a-traffic-awareness-campaign-was-underway-on-one-hand-while-rules-were-being-violated-on-the-other-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-186373-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में एक तरफ चला यातायात जागरूकता अभियान... दूसरी तरफ नियमों का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में एक तरफ चला यातायात जागरूकता अभियान... दूसरी तरफ नियमों का उल्लंघन
विज्ञापन
पुवायां में यातायात जागरूकता अभियान के दौरान खाद भरकर जाती ओवरलोड ट्राॅली। संवाद
पुवायां। नगर के राजीव चौक पर ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। पुवायां के सीओ प्रवीण मलिक, सीओ ट्रैफिक रनवीर सिंह के साथ लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाते रहे, वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन कर गुजर रहे वाहनों पर ध्यान नहीं दिया गया।
20 मिनट तक चले जागरूकता अभियान में हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वाले और सीट बेल्ट लगाकर चलते मिले कार चालकों को गुलाब का फूल भेंट किया गया। बिना हेलमेट पहने निकले चालकों को जागरूक करने के लिए बाइकों पर स्टीकर लगाए गए।
इसके विपरीत अभियान के दौरान ही खाद भरी ओवरलोड ट्रॉली, मिट्टी भरकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षमता से अधिक सवारियां लेकर निजी बस निकली, लेकिन दो सीओ मौके पर मौजूद होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। सीओ यातायात रनवीर सिंह ने बताया कि जो ट्राॅलियां ओवरलोड चल रही हैं, इनके मालिकों और चालकों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
--
यातायात टीम की ओर से जागरूकता अभियान हेलमेट और सीट बेल्ट के संबंध में था। जो प्लान था, उसी हिसाब से कार्य किया गया।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां