{"_id":"692f38269a4048d7c805ebca","slug":"in-puwaiyan-people-in-a-car-took-away-a-teenager-from-the-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-159298-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में हाईवे से किशोरी को उठा ले गए कार सवार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में हाईवे से किशोरी को उठा ले गए कार सवार लोग
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। मैगलगंज-पूरनपुर हाईवे पर गांव के पास भाई के साथ साइकिल से घूम रही किशोरी को बोलेरो गाड़ी सवार लोग उठा ले गए। मामले की जानकारी होने पर सीओ ने मौका मुआयना करते हुए किशोरी का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें लगाई हैं।
मोहम्मदी रोड स्थित एक गांव के युवक ने बताया कि शाम करीब पांच बजे उनका 11 वर्षीय पुत्र और 14 वर्षीय पुत्री मैगलगंज-पूरनपुर हाईवे पर गांव के पास साइकिल चला रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर पुवायां की ओर से आकर एक बोलेरो रुकी और उसकी बहन को जबरन गाड़ी में डालकर भाग निकले।
इसके बाद किशोर घर पहुंचा और जानकारी परिजनों को दी। परिवार वालों ने शाम छह बजे यूपी-112 पर कॉलकर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ प्रवीण मलिक के साथ थाना प्रभारी रवि करन सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम ने परिजनों से किशोरी के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने सीसी कैमरे देखे। सर्विलांस सेल की टीम भी लगाई गई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने और रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
--
घटनास्थल पर जाकर परिजनों से पूछताछ की गई है। सर्विलांस और क्राइम ब्रांच के साथ ही थाना पुलिस टीम लगाई गई है। सीसी फुटेज से गाड़ी की पहचान कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां