फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Puwaiyan, a bull was dragged to death by a tractor

Shahjahanpur News: पुवायां में सांड़ को ट्रैक्टर से घसीटकर मार डाला

Sun, 20 Apr 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 20 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
In Puwaiyan, a bull was dragged to death by a tractor
पुवायां के गांव भेंसटा में ट्रैक्टर के पीछे बंधा सांड़। स्रोत वीडियो ग्रैव
पुवायां। गांव भैंसटा में लोगों ने एक छुट्टा सांड़ को पकड़ने के बाद रस्सियों से बांधकर ट्रैक्टर से घसीटते हुए ले जाने का प्रयास किया। इस बीच गर्दन में रस्सी कसने से सांड़ का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो लोगों ने पोस्ट किया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर गांव भैंसटा के कुछ लोगों ने एक छुट्टा सांड़ को पकड़कर पहले पेड़ से बांध दिया। इसके बाद सांड़ को रस्सियों से ट्रैक्टर के पीछे बांधकर ले जाने का प्रयास किया। ट्रैक्टर के पीछे कई लोग लाठी-डंडे लेकर रस्सी पकड़कर चल रहे थे। कुछ दूर चलने के बाद सांड़ के गले में रस्सी कस गई। इससे सांड़ का दम घुटने लगा तो वह गिर पड़ा और उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। घटना का गांव के ही किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया है, जिससे पूरी घटना साफ दिख रही है।
विज्ञापन

विहिप गोरक्षा दल के प्रांत मंत्री विपिन मिश्रा ने ट्रैक्टर चालक अमित कुमार और सांड़ को पकड़कर ले जाने में सहयोग करने वाले परमेश्वरदयाल, हरिराम, सहित कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पशु प्रेमियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने और ट्रैक्टर को सीज करने की मांग की है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। सांड़ का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed