{"_id":"6950399cd4873e9bf701e0ad","slug":"in-dense-fog-an-out-of-control-pickup-truck-collided-with-the-divider-and-was-left-hanging-on-the-railing-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-161537-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घने कोहरे में अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर से टकराकर रेलिंग पर लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घने कोहरे में अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर से टकराकर रेलिंग पर लटकी
विज्ञापन
तिलहर में सरऊ पुलिया ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई पिकअप। संवाद
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर तिलहर क्षेत्र में शनिवार को सुबह घने कोहरे के दौरान सरऊ नाला वाले ओवरब्रिज पर बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पुल की रेलिंग पर जाकर लटक गई। हादसे में पिकअप के चालक को मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा अन्य हादसों में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
तिलहर। सरऊ नाला के ओवरब्रिज पर अनियंत्रित पिकअप से हादसा होने के बाद हाईवे की एक लेन पर जाम लग गया। बरेली से शाहजहांपुर और आगे जाने वाले वाहनों की ओवरब्रिज पर लंबी कतार लग गई। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलिंग में लटकी पिकअप को क्रेन की मदद से हटाकर आधा घंटे बाद हाईवे की बंद लेन पर यातायात शुरू करा दिया। पिकअप के चालक दिल्ली के समीपुर निवासी मो. अनीस ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार सुबह पिकअप लेकर दिल्ली से मोहम्मदी की ओर बकरे खरीदने जा रहे थे। वाहन में उनके साथ व्यापारी भी सवार थे। इसी दौरान घने कोहरे में ओवरब्रिज पर पिकअप का संतुलन बिगड़ गया।
शनिवार शाम हाईवे पर हुए एक अन्य हादसे में कस्बे से घर लौट रहे बिलहरा गांव के राजू किसी अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पर भेजा। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कलान। सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहे गुंदौरा दाउदपुर गांव के आर्येंद्र सिंह शनिवार की शाम मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से बाइक समेत एक गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर उन्हें उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां उपचार से उनकी हालत में सुधार हो रहा है।